ब्यूरो रिपोर्टः बता दे कि पिछले दिनों पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ भले ही कमजोर रहा हो लेकिन उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से इसका असर अब मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। दिन प्रतिदिन तीन से चार डिग्री की गिरावट के साथ तापमान नीचे आकर सर्दी (winter) के असर को बढ़ाने लगा है। आगामी दिनों में मौसम और सर्द होने का पूर्वानुमान है।दरअसल यूपी के अधिकांश शहरों में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा और ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंडी हवाओं ने पारा लुढ़का दिया है।
नवंबर में भी दिसम्बर जैसी कड़ाके की winter

मंगलवार की सुबह शहर से देहात तक कोहरा छाया रहा। ठंडी हवा चलने से लोगों के गरम कपड़े निकल आए जिससे की सर्दी (winter) से बचा जा सके। आगरा शहर में ही मौसम में बड़ा बदलाव आया है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी सुबह कोहरा रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। नवंबर में अभी तक अधिक सर्दी (winter) नहीं पड़ी है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान निरंतर सामान्य तापमान से अधिक बने हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः Turmeric वाले दूध के ये कई बड़े फायदे ,सेहत के लिए भी एक अद्भुत वरदान…

आगरा में रविवार रात से निरंतर ठंडी हवा चलने से मौसम में बदलाव आया। सर्दी (winter) का अहसास होने के साथ लोगों के गरम कपड़े निकल आए। मंगलवार सुबह भी शहर में कोहरा छाया रहा । सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।