बागपत (हैदर मलिक): खबर यूपी के बागपत (baghpat) से है, जहां बरनावा क्षेत्र के खेतों में लगे खटके में फंसा तेंदुआ रेस्क्यू के दौरान वन विभाग के कब्जे से छूटकर फरार हो गया हैं।वन विभाग द्वारा इंजेक्शन लगाने के दौरान तेंदुआ छुट गया और जंगल में फरार हो गया।वन विभाग जाल और तमाम समान लेकर रेस्क्यू का प्रयास कर रहा था लेकिन जैसे ही बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया तो तेंदुआ छुटकर फरार हो गया।
baghpat के बरनावा क्षेत्र के खेतों में लगे खटके में फंसा तेंदुआ हुआ फरार

जिसके बाद मौके पर मौजूद बागपत (baghpat) के किसानों और वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अब वन विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से फरार तेंदुए की तलाश कर रहा हैं।घंटो बीत जाने के बाद भी वन विभाग के हाथ में कामयाबी नहीं मिली है।गन्ने के खेतों में ड्रोन की मदद से तेंदुए की तलाश की जा रही है।वन विभाग के अधिकारी जल्द तेंदुए को पकड़ने का दावा कर रहे है। उल्लेखनीय हैं कि बागपत के बरनावा क्षेत्र में खेतों में एक तेंदुए खटके में फंसा हुआ मिला था।
यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- यूपी पुलिस को बर्बाद कर दिया…

जिसके बाद स्थानीय किसानों ने वन विभाग को जानकारी दी। मौके पर बागपत (baghpat) पहुंचे वन विभाग ने जाल और बहोशी के इंजेक्शन की मदद से रेस्क्यू का प्लान बनाया। लेकिन जब वन विभाग तेंदुए को बेहोशी की इंजेक्शन दे रहा था तो तेंदुआ वन विभाग के चंगुल से आजाद होकर फरार हो गया। फिलहाल वन विभाग ड्रोन की मदद से तेंदुए को पकड़ने का हर सम्भव प्रयास कर रहा है।