ब्यूरो रिपोर्टः श्रीलंका नौसेना (Sri Lanka Navy) की तरफ से भारतीय मछुआरों को पकड़ने का सिलसिला जारी है। रविवार की सुबह आठ भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ और उनके पास से दो नावों को जब्त कर लिया। उन्हें सीमा पार करने का आरोप लगाया गया है। यह घटना श्रीलंका के जलक्षेत्र में हुई, जहां भारतीय मछुआरे मछली पकड़ने गए थे।
Sri Lanka Navy ने भारतीय मछुआरों को पकड़ा

श्रीलंका नौसेना (Sri Lanka Navy) के अधिकारियों का कहना है कि ये मछुआरे अपनी नावों के साथ भारतीय समुद्री सीमा से श्रीलंका की समुद्री सीमा में प्रवेश कर गए थे, जो कि कानून के खिलाफ है। इससे पहले भी भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, और यह एक संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है, क्योंकि मछुआरे दोनों देशों के बीच आर्थिक और सुरक्षा संबंधों पर असर डालते हैं।

इस मामले में भारतीय अधिकारियों द्वारा श्रीलंका नौसेना (Sri Lanka Navy) के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है, ताकि मछुआरों को रिहा किया जा सके और दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों में तनाव को कम किया जा सके।

यह भी पढ़ेः Guava के ये फायदे जान हो जाँयेंगे हैरान, आप भी शुरू कर देंगे खाना…
मंडपम मछुआरा संघ के अनुसार, पकड़े गए मछुआरे मंडपम से समुद्र की तरफ गए थे। वे पाक खाड़ी के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। आज सुबह श्रीलंका नौसेना (Sri Lanka Navy) इस क्षेत्र में आई और मछुआरों के सीमा पार करने का दावा करने लगे।